समाचार कथा

विदेश मंत्री और चांसलर का सफल भारत दौरा

दौरे का समापन भारतीय प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ ब्रिटेन और भारत द्वारा मिलकर दोनों देशों के हितों के लिए काम करने के मुद्दे पर विचार-विमर्श के साथ संपन्न हुआ।

यह 2010 to 2015 Conservative and Liberal Democrat coalition government के तहत प्रकाशित किया गया था

Foreign Secretary meets India's minister for external affairs Sushma Swaraj in New Delhi

विदेश मंत्री श्री विलियम हेग और चांसलर श्री जॉर्ज ऑसबोर्न ने आज अपना भारत दौरा भारत के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ नई सरकार के सुधार कार्यक्रमों और ब्रिटेन और भारत द्वारा मिलकर दोनों देशों के हितों के लिए काम करने के मुद्दे पर विचार-विमर्श के साथ संपन्न किया।

उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत सोमवार को मुंबई से किया था। वहां चांसलर महोदय ने ब्रिटेन और भारत के बीच आर्थिक संबंधों को और अधिक मजबूती और घनिष्ठता प्रदान करने वाले तीन महत्वपूर्ण सौदों की घोषणा की। ये हैं:

  • वाहन उद्योग जगत के दिग्गज महिन्द्रा द्वारा ब्रिटेन में इलेक्ट्रिक कार पर शोध और उसके विकास के लिए ब्रिटेन में 2 करोड़ पौंड का निवेश।
  • भारतीय औषधि कंपनी सिपला द्वारा कई प्रकार की औषधियों, क्लिनिकल परीक्षणों और शोध एवं विकास कार्य हेतु ब्रिटेन में 10 करोड़ पौंड तक का निवेश।
  • भारतीय वायुसेना के जगुआर बेड़े के लिए हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की आपूर्ति के लिए एमबीडीके यूके को 25 करोड़ पौंड का अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट)।

The Chancellor and Foreign Secretary visit the Gandhi Smriti in New Delhi

ये निवेश अत्याधुनिक शोध और विकास के केन्द्र के रूप में ब्रिटेन के आकर्षण को दर्शाते हैं। साथ ही वे ब्रिटेन और भारत के बीच आधुनिक आर्थिक संबध के भी उदाहरण हैं और यह दौरा इसी संबंध को और मजबूती प्रदान करने की दिशा में है।

विदेश मंत्री ने भारतीय शेवनिंग स्कॉलरों हेतु ब्रिटेन की ओर से मुहैया कराई जाने वाली निधि को अगले दो सालों में चार गुना बढ़ाकर तथा ब्रिटेन में अध्ययन करने वाले भारतीय छात्रों की सहायता के लिए 500 ग्रेट अवार्ड्स प्रदान कर भारत के सबसे प्रतिभाशाली छात्रों के लिए ब्रिटेन की ओर से सहयोग को और अधिक उदार बनाने की घोषणा की।

मुंबई में उन्होंने भारतीय उद्योग जगत के नायकों से भी मुलाकात की और चांसलर की मुलाकात सेंट्रल बैंक के गवर्नर से भी हुई।

मंगलवार को दिल्ली आने पर विदेश मंत्री और चांसलर ने ब्रिटेन के पार्लियामेंट स्क्वेयर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने की योजना की घोषणा की। यह घोषणा उन्होंने महात्मा गांधी के स्मारक गांधी-स्मृति के दर्शन के दौरान की।

The Chancellor with movie star Amitabh Bachchan ahead of his visit to India

सरकार उम्मीद करती है कि यह नया स्मारक ब्रिटेन को दिए गए उनके योगदानों के प्रति उचित शाश्वत श्रद्धांजलि होगी और यह भारत के साथ मैत्री का स्थायी स्मारक होगा।

विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज से अपनी मुलाकात के दौरान विदेश मंत्री ने ब्रिटेन और भारत के बीच पहले से घनिष्ठ रहे संबंधों को और गहरा करने पर चर्चा की।

मुलाकात के बाद इस बात की पुष्टि की गई कि अहमदाबाद में ब्रिटेन के वाणिज्य कार्यालय को नया उप-उच्चायोग बनाया जाएगा जिससे ब्रिटिश व्यापार को गुजरात में वाणिज्य और निवेश के अवसरों तथा विशाल ब्रिटिश-गुजराती समुदाय के लिए कौंसुलर सेवाओं के संवर्धन हेतु एक नया और उन्नत मार्ग हासिल होगा।

वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली के साथ अपनी मुलाकात में चांसलर ने दोनों देशों के बीच आधारभूत ढांचे में निवेश और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में आर्थिक साझेदारी मजबूत करने पर चर्चा की।

इस दौरे से पूर्व चांसलर ने विख्यात भारतीय फिल्म अभिनेता श्री अमिताभ बच्चन से लंदन में भेंट की थी। पिछले दशक के दौरान भारतीय फिल्म उद्योग ने ब्रिटेन में 50 से अधिक फिल्मों की शूटिंग की है।

Updates to this page

प्रकाशित 8 जुलाई 2014